आरएएस मेन्स परीक्षा की तारीख बढ़ाए जाने के बाद अभ्यर्थियों से मिले मीणा, खत्म करवाया धरना
राजस्थान में आरएएस मेन्स परीक्षा की तारीख बढ़ाए जाने के बाद गुरुवार को कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत की और जूस पिलाकर धरना खत्म करवाया। उन्होंने कहा, "दोबारा ऐसी नौबत ना आए इसके लिए आरपीएससी को...यूपीएससी की तरह परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने को कहेंगे।"