आरएएस मेन्स परीक्षा की तारीख बढ़ाने को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिलने पहुंचे किरोड़ी लाल
राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शनिवार को आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिलने पहुंचे। इस दौरान एक छात्रा ने मंत्री से कहा, "सबसे बड़ी दिक्कत है (सरकार) हमारी बात नहीं सुन रही।" अपनी मांगों को लेकर छात्र बीते 5-दिनों से राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।