आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, कहा- लोकतंत्र खत्म होते नहीं देख सकता
लोकसभा 2024 चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर लिखा, "मैं खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता...मैं जयंत जी (आरएलडी अध्यक्ष) का आभारी हूं पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं।"