आरएलडी से गठबंधन का फायदा नहीं हुआ, जो सीटें जीत रहे थे उन्हें भी हारे: बीजेपी नेता सोम
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और बीजेपी के गठबंधन को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा है कि इस गठबंधन से बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ है। सोम ने कहा कि बीजेपी जो सीटें जीत रही थी उन्हें भी हार गई। आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने कहा कि सोम ने 'जयचंद' का काम किया है।