आरएसएस का अंश भी ले लें तो दूर होंगी दिक्कतें: राहुल के 'गुरु मानता हूं' बयान पर शाहनवाज़
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'बीजेपी-आरएसएस को गुरु मानता हूं' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है, "आरएसएस राष्ट्र से प्रेम करने वाला संगठन है। वह (राहुल) थोड़ा भी अंश ले लें तो सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।" राहुल के टी-शर्ट पहनने पर उन्होंने कहा, "क्या कांग्रेस ने गर्म कपड़ों का त्याग कर दिया है?"