inshorts

आरएसएस के स्थापना दिवस समारोह में संगठन की वेशभूषा में शामिल हुए गोवा के सीएम

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुक्रवार को बिचोलिम में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस समारोह में संगठन की वेशभूषा में शामिल हुए जिसकी तस्वीर सामने आई है। वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजा की और संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।