आरएसएस को भी बैन करें, वह भी सांप्रदायिकता फैला रहा: पीएफआई पर बैन के बाद कांग्रेस सांसद
केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर 5-साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कांग्रेस सांसद व लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हीप कोडिकुन्नील सुरेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम आरएसएस पर भी...प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं...आरएसएस भी देशभर में सांप्रदायिकता फैला रहा है।" सुरेश ने कहा, "आरएसएस और पीएफआई दोनों एक जैसे हैं...तो सिर्फ पीएफआई पर बैन क्यों?"