आरएसएस को लेकर पत्नी की प्रशंसा के बाद जडेजा ने 'भारतीय' कैप्शन के साथ शेयर की अपनी तस्वीर
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने आरएसएस की जानकारी को लेकर अपनी पत्नी रिवाबा की प्रशंसा के बाद अपनी तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "भारतीय।" इससे पहले जडेजा ने रिवाबा का वीडियो शेयर कर लिखा था, "आरएसएस के बारे में आपकी जानकारी देखकर खुशी हुई...ऐसा संगठन...जो हमारे समाज के मूल्यों व भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है।"