आरएसएस पर बैन की हो रही मांग, पीएफआई जैसे अन्य संगठनों पर प्रतिबंध क्यों नहीं?: मायावती
पीएफआई पर 5-वर्षों का प्रतिबंध लगने के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "विपक्षी पार्टियां इसे (केंद्र) सरकार की नीयत में खोट मानकर...आक्रोशित हैं।" उन्होंने कहा, "आरएसएस पर भी बैन लगाने की मांग हो रही है...अगर पीएफआई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है तो उस जैसे अन्य संगठनों पर बैन क्यों नहीं लगना चाहिए?"