आरएसएस व बीजेपी को अलग-अलग नहीं मानते, आरएसएस जड़ है और बीजेपी फल: कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है, "हम आरएसएस और बीजेपी को अलग-अलग नहीं देखते हैं। आरएसएस जड़ है और बीजेपी उसका फल है।" उन्होंने कहा कि आरएसएस का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। कन्हैया ने आगे कहा कि आरएसएस धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए करता है और वह सांस्कृतिक संगठन नहीं है।