आरएसएसबी ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट व सुपरवाइज़र के 500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 के 335 पदों और महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइज़र के 176 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आरएसएसबी के अनुसार, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 के लिए 17 मार्च तक और सुपरवाइज़र के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। हॉस्टल सुपरिटेंडेंट की भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 314 पद होंगे।