'आरक्षण खत्म करने' की बात करते अमित शाह के फेक वीडियो हुए वायरल, केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने 'एससी, एसटी व ओबीसी के लिए आरक्षण को खत्म करने' की बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मॉर्फ्ड वीडियोज़ वायरल होने को लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस उनके मूल क्रिएटर को ट्रेस करने में जुटी है। बकौल शिकायतकर्ता, समुदायों के बीच सद्भाव बिगाड़ने के इरादे से ये वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं।