आरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद के आरोप में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी सहित 7 अन्य पर केस दर्ज
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू और 7 अन्य पर 2012 में अवैध रूप से ₹1.25 करोड़ की आरक्षित वन भूमि खरीदने और 'साल' के पेड़ काटने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में दावा किया गया कि वन अधिकारियों द्वारा मुद्दों को उठाने के बाद सिद्धू ने उन्हें परेशान किया व कुछ पर फर्ज़ी केस दायर किए।