आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर का गैंगरेप नहीं किया गया था: सीबीआई
आरजी कर अस्पताल (कोलकाता) की महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस की जांच कर रही सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया है कि उसकी जांच में गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है। एजेंसी ने कहा कि वह अब कवर-अप के पहलू की जांच कर रही है। दरअसल, पीड़िता के माता-पिता ने हाईकोर्ट से और जांच की मांग की थी।