आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल व अन्य आरोपियों को 8 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया
कोलकाता में वित्तीय अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किए गए आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत चारों आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सभी की सोमवार को गिरफ्तारी हुई थी और आज (मंगलवार) उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।