आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को कोर्ट के बाहर मारा गया थप्पड़
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पश्चिम बंगाल की एक अदालत के बाहर थप्पड़ मारा गया है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी द्वारा घोष को वाहन में ले जाए जाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति उन्हें थप्पड़ मारता दिख रहा है। जिस वक्त अस्पताल में महिला डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था, उस वक्त घोष अस्पताल के प्रिंसिपल थे।