आरजी कर मामले में घोष और पुलिस अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, सीबीआई की विशेष अदालत ने अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक आशीष पांडे को 7 अक्टूबर तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेजा है।