आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओं को 'जन सुराज' में शामिल होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
बिहार में आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह का एक पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' में जुड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पत्र में 'जन सुराज' को बीजेपी की 'बी' टीम बताया गया है। 'जन सुराज' ने पत्र को X पर शेयर कर लिखा, "आरजेडी की घबराहट देखिए।"