आरजेडी ने अभय कुशवाहा को बनाया अपने संसदीय दल का नेता
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बैठक में सर्वसम्मति से औरंगाबाद (बिहार) से नवनिर्वाचित सांसद अभय कुशवाहा को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया है। वहीं, लोकसभा में सुरेंद्र प्रसाद यादव को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में आरजेडी ने कुल 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।