आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ जा सकते हैं नीतीश कुमार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार राज्य में आरजेडी और कांग्रेस का साथ छोड़कर दोबारा बीजेपी के साथ जा सकते हैं। वहीं, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया है और उनके साथ केसी त्यागी भी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश से फोन पर बात की है।