आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर शुक्रवार को आयोजित हुई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जेडीयू के कई अन्य नेता शामिल हुए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की अगवानी की। बकौल रिपोर्ट्स, लालू परिवार के किसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार चार साल बाद शामिल हुए हैं।