आरजेडी को तोड़ने की कोशिश करेंगे नीतीश, नई सरकार 2025 से पहले गिर जाएगी: सुशील मोदी
बिहार में जेडीयू-आरजेडी सरकार बनने पर बुधवार को बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव की खराब सेहत का फायदा उठाकर आरजेडी को तोड़ने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "हम...देखना चाहते हैं कि...तेजस्वी...के नेतृत्व में...नई सरकार किस तरह काम करती है।'' बकौल मोदी, नई सरकार 2025 में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले गिर जाएगी।