आरजेडी को भ्रष्ट कहने वाले नीतीश उसके साथ गठबंधन को कैसे सही ठहराएंगे?: आर.के. सिंह
बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार कैसे उस आरजेडी के साथ गठबंधन को सही ठहराएंगे...जिसको उन्होंने खुद भ्रष्ट कहा था।" उन्होंने कहा, "15 साल के आरजेडी शासन ने राज्य को पीछे धकेल दिया...खुद नीतीश कुमार ने...यह बात कई बार कही थी।" नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।