आरजेडी चीफ लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पहुंचने पर बेटी ने शेयर की तस्वीर
दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद के घर पहुंचने पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "घर लौटने पर स्वागत है पापा...ज़माना करता है उनसे प्यार...लाखों के दिलों पर जो करते हैं राज।" कंधे की चोट के चलते लालू अस्पताल में भर्ती थे।