आरजेडी ने कर्नाटक की मतगणना के बीच शेयर किया वाजपेयी का 'बेवकूफ बनाने' वाला पुराना बयान
आरजेडी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वाजपेयी कह रहे हैं, "अंग्रेज़ी में कहावत है कि लोगों को कुछ समय तक बेवकूफ बनाया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक नहीं।" कांग्रेस ने कर्नाटक के रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है।