आरजेडी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सारण व दरभंगा समेत 22 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
आरजेडी ने मंगलवार को बिहार की 22 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। आरजेडी ने सारण से रोहिणी आचार्य, पूर्णिया से बीमा भारती, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, शिवहर से रितू जायसवाल, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, गया से कुमार सर्वजीत पासवान, दरभंगा से ललित यादव और हाजीपुर से शिवचंद्र राम को उम्मीदवार बनाया है।