आरजेडी ने लखीसराय हत्याकांड के आरोपी की बीजेपी नेता विजय सिन्हा संग शेयर की तस्वीर
आरजेडी ने लखीसराय (बिहार) में 3 लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार उमेश साव की बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा के साथ एक तस्वीर शेयर कर कहा है, "साव, सिन्हा का दुलारा है।" आरजेडी ने कहा, "उनका (सिन्हा) दुलारा हत्याकांड की योजना बनाकर पिस्तौल उपलब्ध करवाता है और सिन्हा गुर्गे के कारनामे पर सियासी रोटी सेंक रहे हैं!"