आरजेडी ने शेयर किया 'मोदी को बधाई नहीं दूंगा, डरता नहीं हूं' कहते लालू का पुराना वीडियो
नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आरजेडी ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 2014 का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। वीडियो में लालू कह रहे हैं, "नरेंद्र मोदी को मैं बधाई नहीं दे सकता, मैं देश को सावधान कर रहा हूं। मैं अवसरवादी नहीं हूं और मैं डरता नहीं हूं।"