आरजेडी ने शेयर की खाट पर बैठे नीतीश कुमार व लालू यादव की पुरानी तस्वीर
आरजेडी प्रवक्ता नवल किशोर ने बिहार में महागठबंधन सरकार की वापसी के बाद खाट पर साथ में बैठे जेडीयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुरानी तस्वीर शेयर की है। किशोर ने लिखा, "खाट पर बैठे भारतीय राजनीति के दो राजनीतिक महारथी मिल जाएं तो किसी भी तानाशाह का ध्वस्त होना तय है।"