आरजेडी नेता के 'टीका लगाने वालों ने भारत को गुलाम बनवाया' बयान पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान 'टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनवाया था' पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर जाकर टीका लगवाया था।" रविशंकर ने आगे कहा, "जगदानंद क्या भारत का इतिहास भी जानते हैं?"