आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने तेजस्वी यादव की नवजात बेटी का नाम 'कात्यायनी' रखा
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता व आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने उनकी नवजात बेटी का नाम 'कात्यायनी' रखा है। तेजस्वी ने लिखा, "बेटी के जन्म पर अपना प्रेम, आशीर्वाद...और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुना बढ़ाने के लिए...सभी का शुक्रिया।" तेजस्वी ने 27 मार्च को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।