आरजेडी में फिटकरी झा जैसों की प्रगति होती है: पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों पर चेतन
बिहार से आरजेडी द्वारा मनोज झा और संजय यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के विधायक चेतन आनंद ने प्रतिक्रिया दी है। चेतन ने कहा, "आरजेडी में सिर्फ फिटकरी झा जैसे गैर राजनीतिक लोगों की प्रगति होती है।" उन्होंने कहा, "क्या बिहार में यादवों की कमी थी जो हरियाणा से लाकर राज्यसभा भेजा जा रहा है?"