आरजेडी व कांग्रेस के साथ गठबंधन ठीक नहीं चल रहा था: बिहार सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को कहा, "आज मैंने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया है और सरकार भंग करने को कहा है।" नीतीश ने आरजेडी व कांग्रेस से नाता तोड़ने पर कहा, "(गठबंधन) ठीक नहीं चल रहा था इसलिए इस्तीफे की नौबत आई...इधर आकर स्थिति ठीक नहीं लग रही थी।"