आरजेडी विधायक ने उनकी 'जीभ काटने' से जुड़े पोस्टर पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं नहीं डरता
पटना (बिहार) में लगे 'आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने वाले को ₹10 लाख का इनाम देंगे' पोस्टर पर विधायक फतेह ने प्रतिक्रिया दी है। फतेह ने कहा कि वह ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। बकौल फतेह, नफरत और अंधविश्वास फैलाने वाले लोग ही उनकी जीभ काटने की बात कर रहे हैं।