आरजेडी विधायक ने लगाए 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे, बिहार के सीएम ने दिया जवाब
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुधवार को विधानसभा पहुंचने पर आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए जिसका वीडियो सामने आया है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा, "आप मुर्दाबाद लगाइए, मैं ज़िंदाबाद लगाता हूं।" वहीं, विधानसभा में भी मुख्यमंत्री नीतीश के भाषण के दौरान विपक्ष ने 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए।