आरजेडी विधायकों की बैठक में बोले तेजस्वी यादव- बिहार में अभी खेल होना बाकी है: रिपोर्ट्स
बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरजेडी विधायकों के साथ बैठक की। 'एएनआई' के अनुसार, बैठक में तेजस्वी ने विधायकों से कहा कि बिहार में अभी खेल होना बाकी है। तेजस्वी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आदर करते हैं लेकिन सभी चीज़ें उनके (मुख्यमंत्री) नियंत्रण में नहीं हैं।