आरजेडी समेत बिहार के विपक्षी दल राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन
बिहार में आरजेडी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की सोमवार को घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर एनडीए द्रौपदी मुर्मू का नाम पहले बता देता तो चीज़ें अलग हो सकती थीं। विपक्षी दलों की बैठक के बाद सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की गई।