आरटीआई वर्कर ने कहा- काज़ीरंगा में अधिक बताई गई गैंडों की संख्या, विभाग ने किया इनकार
एक आरटीआई कार्यकर्ता ने केंद्रीय वन मंत्रालय को बताया है कि असम वन विभाग ने पिछले साल काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की आबादी 2,634 बताई जबकि यह 2,042 होनी चाहिए। इस पर वन विभाग ने मंत्रालय को बताया कि कार्यकर्ता ने अनुमानित आकलन प्रक्रिया को बिना समझे उद्यान को बदनाम किया और उसके खिलाफ केंद्र को कार्रवाई करनी चाहिए।