आरती सिंह ने अपने ब्राइडल शावर में कज़न रागिनी खन्ना के साथ किया डांस, वीडियो आया सामने

ऐक्ट्रेस आरती सिंह के ब्राइडल शावर के वीडियोज़ ऑनलाइन सामने आए हैं। एक वीडियो में आरती अपनी कज़न रागिनी खन्ना के साथ डांस करती जबकि दूसरे वीडियो में केक काटती हुई नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि आरती 25 अप्रैल को बिज़नेसमैन दीपक चौहान से मुंबई में परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगी।

Load More