आरपीएससी ने प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 29 जुलाई से 27 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते हैं। बकौल आरपीएससी, अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।