आरपीएफ जवान ने बुर्का पहनी महिला को 'जय माता दी' बोलने के लिए मजबूर किया था: रिपोर्ट
'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 4 लोगों की हत्या करने के आरोपी आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने कथित तौर पर बुर्का पहनकर सफर कर रही महिला को 'जय माता दी' कहने के लिए मजबूर किया था। बकौल रिपोर्ट, महिला द्वारा चेतन से पहचान पूछने और उसकी बंदूक हटाने की कोशिश करने पर उसने हत्या की धमकी दी।