आरपीएससी ने पीटीआई भर्ती 2022 के 47 चयनित अभ्यर्थियों को घोषित किया अपात्र
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (आरपीएससी) ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीटीआई) भर्ती 2022 के 47 चयनित अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर दिया है। दरअसल, आरपीएससी द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की जांच के दौरान इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई डिग्री फर्ज़ी पाई गई थी। आरपीएससी ने अपात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची जारी की है।