आरपीएससी परीक्षा के चलते कोटा व अजमेर संभाग में कल 3 घंटे के लिए बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

राजस्थान में रविवार को आयोजित होने वाली आरपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक की भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र कोटा और अजमेर संभाग में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। दोनों संभागों के परीक्षा केंद्रों में 1,150+ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रदेश में परीक्षा के लिए 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Load More