आरबीआई ने 3 फाइनेंस कंपनियों पर लगाया कुल ₹3.7 करोड़ का जुर्माना
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने केवाईसी के नियमों समेत अन्य पेमेंट प्रावधानों का सही से पालन नहीं करने के चलते वीज़ा वर्ल्डवाइड, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज़ और मणप्पुरम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई के अनुसार, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज़ पर ₹87.50 लाख, मणप्पुरम फाइनेंस के ऊपर ₹41.50 लाख और वीज़ा वर्ल्डवाइड पर ₹2.4 करोड़ का जुर्माना लगा है।