आरबीआई ने जानबूझकर कर्ज़ ना चुकाने वालों की पहचान के लिए जारी किए नए नियम
आरबीआई ने जानबूझकर कर्ज़ ना चुकाने वालों के लिए नए नियम जारी कर कहा है कि ₹25 लाख या उससे अधिक की बकाया राशि वाले सभी एनपीए खातों की समय-समय पर जांच होगी। बैंक इन खातों को एनपीए घोषित करने के 6 महीने के अंदर यह फैसला ले सकेंगे। हालांकि, ग्राहकों को कार्रवाई से पहले व्यक्तिगत सुनवाई का अधिकार मिलेगा।