बैंकों के लिए बदला CRR नियम, अब हर दिन 99% रखना होगा कैश रिज़र्व
RBI ने बैंकों के लिए मिनिमम डेली CRR मेंटेनेंस की सीमा 90% से बढ़ाकर 99% करने का फैसला किया है जो 16-अक्टूबर से लागू होगा। इसके तहत बैंकों को हर दिन अनिवार्य कैश रिज़र्व का कम-से-कम 99% RBI के पास रखना होगा। RBI का मानना है कि इससे बैंकों के लिए रोजाना नकदी प्रबंधन की गुंजाइश कम हो सकती है।