आरबीआई ने बताया कैसे मिडल ईस्ट युद्ध भारत में बन सकता है 'डिमांड शॉक' का कारण?
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, जबकि एनर्जी मार्केट/फर्टिलाइज़र और अन्य चीज़ों की आपूर्ति में रुकावटों से उद्योग/कृषि/सर्विस सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं। बकौल मल्होत्रा, बढ़ती अनिश्चितता, रिस्क से बचाव और सुरक्षित निवेश की मांग घरेलू खपत-निवेश प्रभावित कर सकती है और शुरुआती सप्लाई शॉक 'डिमांड शॉक' बन सकता है।