आरबीआई और नेपाल के केंद्रीय बैंक ने यूपीआई व एनपीआई को लिंक करने को लेकर किया करार
आरबीआई ने गुरुवार को बताया कि उसने यूपीआई और नेपाल के नैशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) को लिंक करने के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे यूपीआई और एनपीआई के यूज़र्स को दोनों देशों के बीच तत्काल और कम लागत में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।