आरबीआई की कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद पेटीएम ने गठित की एडवाइज़री कमिटी
पेटीएम ने नियामकीय मामलों पर एडवाइज़री कमिटी गठित की है और सेबी के पूर्व चेयरमैन मेलेवेटिल दामोदरन इसके अध्यक्ष होंगे। आईसीएआई के पूर्व प्रेसिडेंट एमएम चितले व आंध्रा बैंक के पूर्व सीएमडी रामचंद्रन राजारमन इसके सदस्य होंगे। आरबीआई ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अकाउंट और फास्टैग समेत अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट/टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगाया था।