आरबीआई के ₹88,000 करोड़ के फर्ज़ी दस्तावेज़ लेकर जा रहे 3 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े गए
सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से चेन्नई जा रहे 3 यात्रियों को आरबीआई के ₹88,000 करोड़ की कीमत के फर्ज़ी दस्तावेज़ ले जाने व पूछताछ करने वाले जवान को रिश्वत देने के आरोप में हिरासत में लिया है। बकौल सीआईएसएफ, फर्ज़ी दस्तावेज़ों में भारत के राजकीय प्रतीक शेर का चिह्न, आरबीआई का लोगो और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का नाम था।